सेवा पखवाड़ा भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
महासमुंद। भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कनेकेरा में कनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू उपस्थित थे। बाबा भोलेनाथ के मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामना की गई और जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया।अंत में सभी को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। उक्त अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू दिग्गी, कार्यक्रम के जिला संयोजक राहुल चंद्राकर,ग्रामीण महामंत्री गण डॉ माखन सिन्हा, साजन यादव, आनंद साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, पंकज चंद्राकर, कार्यक्रम संयोजक परमानंद साहू, सहसंयोजक गण प्रेम साहू, श्रीकांत शर्मा, मेघराज ध्रुव उपाध्यक्ष, मेघराज चंद्रसेन मंत्री, श्रीमती यशोदा साहू मंत्री, श्रीमती चुनेश्वरी साहू महिला मोर्चा महामंत्री, श्रीमती ख़ेमिन देवदास सरपंच कनेकेरा, श्रीमती चम्पेश्वरी साहू सरपंच , तोषण साहू, महेश जोशी, रामेश्वर सिन्हा, सनत साहू, चंद्रप्रकाश, हेमंत साहू, श्रीमती सोनम साहू, मोहन साहू, श्रीमती सुभद्रा साहू, श्रीमती भावना साहू, एस कुमार साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, दूज बाई दीवान, श्रीमती इंद्रवती, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ऊषा साहू, श्रीमती छाया साहू, चक्रेश्वरी, ममता साहू, डिगेश्वरी दीवान, दिव्या टंडन, पन्नालाल साहू, दिनेश साहू, राजू साहू, राजेंद्र कुमार, लोकनाथ चंद्राकर, उदयराम साहू, हरेंद्र साहू, पूर्णिमा साहू सहित कार्यकर्तागण शामिल रहे।
