प्रयास विद्यालय में दीपांशु का चयन

महासमुंद। स्थानीय वृंदावन में अध्ययनरत कक्षा नवमीं के छात्र दीपांशु सिदार का प्रयास विद्यालय बिलासपुर (छग) के लिए चयन हुआ है। यह परीक्षा जून 2025 को आयोजित हुई थी। शाला के संचालक एमआर विश्वनाथन व संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्य इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका अमृता चंद्राकर, रेखा साहू समेत सभी शिक्षकों ने हर्ष जताया है।