विश्वकर्मा जयंती पर समाज प्रमुखों का सम्मान
महासमुंद घोड़ारी में तुमगांव परिक्षेत्र झेरिया लोहार समाज ग्राम घोड़ारी के तत्वावधान में विश्वकर्मा भवन में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सरपंच पार्वती सुधीर बंजारे रहीं। सरपंच ने समाज प्रमुखों का श्रीफल व गमछा भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर तुमगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, सह सचिव कन्हैया विश्वकर्मा, पंच धनुष विश्वकर्मा, चुन्नूलाल विश्वकर्मा, रविशंकर, दसोदा विश्वकर्मा, सीता विश्वकर्मा, गायत्री विश्वकर्मा, विमला विश्वकर्मा, कुंती विश्वकर्मा व समस्त विश्वकर्मा परिवर की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
