मर्हिष विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने दिए पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दिए 11 हजार
महासमुंद। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मर्हिष विद्या मंदिर के कक्षा पहली से बारहवीं के 853 छात्र-छात्राओं ने 11001 रुपये कलेक्टर को भेंटकर मदद पहुंचाने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि हम वहां जाकर उनकी मदद तो नहीं कर सकते, इसलिए हम सभी विद्यार्थियों ने आर्थिक रुप से मदद करने की सोची और राशि एकत्रित कर प्राचार्य के साथ कलेक्टर के माध्यम से भेजने के लिए आए हैं। स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पंजाब में प्रकृति का ऐसा प्रकोप हुआ कि जन-धन का काफी नुकसान हुआ, इसलिए हम सभी ने आर्थिक मदद करने के उद्देश्य उक्त राशि एकत्रित की है जिससे पंजाब के निवासियों की थोड़ी ही सही, मदद हो सके ।
