नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया युवक
महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक से नशीले टेबलेट जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को धारा 21 (बी), 22 (बी) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि गुडरूपारा वार्ड-18 निवासी रमेश यादव अपने घर के पास गली में नशीली दवा रखकर विक्रय करने ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने जाकर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से स्पास-ट्रासेन प्लस कैप्सूल की 54 स्ट्रीप में 432 कैप्सूल मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली दवा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल कंपोजिशन डाइसीसिमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल के कुल 54 स्ट्रिप में 432 कैप्सूल कीमती 2808 रुपए जब्त किया है।
