जंगली सूअर का शिकार, 3 गिरफ्तार

महासमुंद। वन परिक्षेत्र महासमुंद के वन कक्ष क्रमांक 52 संरक्षित वन क्षेत्र में 3 युवकों को जंगली सूअर के शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9, 2, 39 (3क), 48 और 50 के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि वन कक्ष क्रमांक 52 संरक्षित वन क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार किया गया है। सूचना पर वन परिक्षेत्राधिकारी सियाराम कर्माकर टीम के साथ मौके पर पहुँचे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद वन अमले ने ग्राम डूमरपाली निवासी मनीराम ध्रुव (38), उमाशंकर ध्रुव (25) और नीलकुमार ध्रुव (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और वारदात में प्रयुक्त औजार व अन्य सामाग्री जब्त करने के साथ ही उनके कब्जे से सूअर का 10 किलो मांस, 1 बाइक, 2 काटने का औजार तथा 1 लकड़ी का गुटका जब्त किया गया है। बाद तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल दाखिल किया गया।