रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

रक्तदान शिविर के आयोजन व सदस्यता बढ़ाने पर दिया गया जोर
कोण्डागांव, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जिला शाखा के प्रबंधन समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं रक्तदान हेतु आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता की पूर्ति और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान में उपस्थित सदस्यों ने समिति की बैठक के नियमित आयोजन कराने की बात कही। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों एवं सरंपचों सहित जनप्रतिनिधियों को सदस्यता बनाने के साथ जिले के सभी बैंकर्स, मेडिकल स्टोर्स संचालकों को भी सदस्य बनने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, पार्षद संतोष पात्र, ओमप्रकाश टावरी, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित समिति के सदस्यगण एवं डीपीएम भावना महलवार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।