विद्यार्थियों के कलात्मक प्रतिभाओं को सामने लाने कला उत्सव का आयोजन
कोण्डागांव, 15 सितम्बर 2025/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार कोण्डागांव जिले में कला उत्सव 2025-26 का समग्र शिक्षा के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों की कलात्मक प्रतिभाओं को पहचान कर उसे आगे लाने हेतु शिक्षा में कला को बढ़ावा देने की उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर व विकासखण्ड स्तर पर आयोजन किया गया था। जिला स्तरीय आयोजन 04 सितंबर 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी, सहा० जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया।
कला उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत एकल गायन में प्रथम कु. मनीषा सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी, एकल वादन में प्रथम अरविन्द कोर्राम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेन्दरी, एकल नृत्य में प्रथम कु. देविका राज सेजेस जामकोटपारा, दृश्यकला द्वि आयामी में प्रथम कु बिंदिया सेजेस बडेराजपुर, दृश्यकला त्रिआयामी में प्रथम कु दीपिका पवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेदरी, पारंपरिक कहानी वाचन में प्रथम कु. निशा पोयाम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, मूल पाठ सांराश लेखन में प्रथम कु. खेमेश्वरी सेजेस तहसीलपारा चयनित हुए। इन सभी चयनित छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि मनोहर साहू, दीपक पटेल, तिमीर प्रकाश पटेल, विकास दुआ के द्वारा उपहार प्रदाय करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर शिक्षकगण सहित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के छात्राएँ उपस्थित थे।
