कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण
निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोण्डागांव, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज बड़ेकनेरा मार्ग के पास निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अब तक की प्रगति को देख और संबंधित ठेकेदारों को सख्त निर्देशित किया कि शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करें। कलेक्टर ने उक्त कार्य के प्रगति की नियमित निगरानी करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ कलेक्टर ने रायपुर नाका चौक में स्थित व्यावसायिक परिसरों का भी निरीक्षण किया और रिक्त परिसरों के शीघ्र आबंटन के कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे उपस्थित थे।
