राम टोली परिवार के आयोजन में शामिल हुए नपा उपाध्यक्ष

महासमुंद। नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी श्रीराम टोली परिवार के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रीराम टोली परिवार ने विगत 2 वर्षों से प्रतिदिन सुबह 5 से साढ़े 6 बजे तक पदयात्रा के साथ भजन कीर्तन कर नगर में सुख शांति का माहौल बनाया है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर शरद मराठा, राजू यादव, राजेश सिंह ठाकुर, दीपा नागवानी, संतोषी शर्मा, कैलाशबेन पटेल, रुखमणि नारंग, शारदा साहू, भोला राम, उपमा ठाकुर, मीना गुप्ता, भारती साहू आदि मौजूद रहे।