नवरात्रि पर बम्हनी में होंगे मनोकामना दीप प्रज्वलित

महासमुंद। पंचवटी तीर्थ धाम श्वेत गंगा बम्हनी में शारदीय नवरात्रि पर मनोकामना दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यहां विराजित मां सावित्री देवी के समक्ष मनोकामना दीप प्रज्जवलन के लिए 751 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। डॉ संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र पर्व 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। प्रतिदिन संध्या बेला में माता सेवा की जाएगी। साथ ही माता की विशेष दर्शन झांकी सजाई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से दर्शन लाभ लेने की अपील की है।