स्वामी आत्मानंद में 45 पदों पर संविदा भर्ती, 20 तक आवेदन

महासमुंद। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा (महासमुंद), बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, पटेवा, तुमगांव, कोमाखान, सांकरा, पिरदा, भूकेल और भंवरपुर में अंग्रेजी व हिंदी विषय के कुल 45 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व पदों का विवरण, न्यूनतम अर्हताएं, नियम और शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड कर इच्छुक अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं।