भाजपाइयों ने किया सरोज पांडेय का स्वागत

महासमुंद। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय का स्थानीय बरोंडा चाैक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में भाजपा जनों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सुश्री पाण्डेय महासमुंद जिले के बागबाहरा घुंचापाली स्थित मां चंडी के दर्शन करने पहुंची थी। बागबाहरा घुंचापाली प्रवास के दाैरान स्थानीय बरोंडा चाैक में भाजपा जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में प्रमुख रूप से भाजपा नेता महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, शहर मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, आनंद साहू, निरंजना शर्मा,सुधा साहू,मीना वर्मा, महिला नेत्री उषा पाल, सीता तोंडेकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत पश्चात सुश्री पाण्डेय घुंचापाली मां चंडी दर्शन के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजपा नेता राहुल चंद्राकर आनंद साहू भी माता के मंदिर पहुँचकर दर्शन पूजन किया।