उत्कल समाज के शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

महासमुंद। उत्कल समाज द्वारा आज नुआखाई पर्व के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक झांकियों से सजी इस शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा का स्थानीय नेहरू चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, सभापति सूरज नायक, उत्कल समाज अध्यक्ष किनारी नायक, दशरथ महानंद, परस महानंद एवं उपस्थित वरिष्ठ जनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री साहू द्वारा जनसमूह को आइसक्रीम वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्नेश साहू, शाहबाज़ राजवानी, शुभम चंद्राकर, होरी लाल साहू, कुणाल सेन, आयुष भोसले, रत्न पाल, आशीष सिक्का, मनोज सिन्हा, कान्हा प्रधान, भीम बघेल एवं तिलक नेताम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वरिष्ठ जनों एवं समाज के पदाधिकारियों ने नुआखाई पर्व की शुभकामनाएँ दीं और नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभापति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।