महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान मिले
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
दो दिन पहले बिना बताए घर से निकली थी
महासमुंद। भलेसर रोड पर एक 60 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान खैरा निवासी झूनी बाई कुर्रे के रूप में हुई है। शव मिलने की जगह महासमुंद मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के अनुसार, झूनी बाई शनिवार को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। उनके परिजनों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह घर से चली जाती थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
