वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार सम्मान हेतु 26 तक नामांकन

राजनांदगांव 06 सितम्बर 2025। राज्य शासन द्वारा महिलाओं विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार सम्मान प्रदान किया जाता है। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार सम्मान हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक 26 सितम्बर 2025 तक नामांकन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।