राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग के लिए 5 खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद। राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता पाटन में आयोजित किया गया है, जिसमें सुखरीडबरी बागबाहरा के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दारिनी पनुरिया कस्तूरबोड़, लोक दामिनी, राज नंदिनी सुखरीडबरी, राधा पटेल दावनबोड़, उमाशंकर अनवरपुर शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी में अध्ययनरत हैं। इन खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हुआ है। इससे पहले भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि वेट लिफ्टिंग खेल को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यालय को खेल सामग्री प्रदाय की गई है, जिससे खिलाड़ी विद्यालय में वेट लिफ्टिंग का अभ्यास शिक्षक आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में करते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, प्राचार्य कोयल सिंह सबर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे, कमल चक्रधारी, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे व संस्था के समस्त स्टॉफ व ग्रामवासियों ने हर्ष जताया है।