जेनेरिक इलेक्टिव के संबंध में दी गई जानकारी

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विवि के प्रेषित लिंक से ऑनलाइन व्याख्यान माला के आयोजन को प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य करुणा दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शीघ्र ही असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा। डॉ. ईपी चेलक महाविद्यालय में अध्यापन करा जेनेरिक इलेक्टिव विषय के बारे में जानकारी दी। अजय कुमार राजा ने विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। डॉ. रीता पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर अध्ययन करें तभी विषय उन्हें समझ में आएगा। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के बीए बीकॉम बीएससी और बीसीए स्नातक प्रथम के विद्यार्थी उपस्थित थे।