बाहर खड़े बाइक, खेत से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी
महासमुंद। बागबाहरा व सरायपाली थाना क्षेत्र से एक बाइक और सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएन एस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
बागबाहरा वार्ड नंबर 07 मेन रोड निवासी पराग अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रोज की तरह 20 अगस्त की रात 9 बजे बाइक क्रमांक सीजी 06 जीटी 5988 को दुकान के बाहर खड़ी कर घर चला गया, दूसरे दिन सुबह 8 बजे दुकान पहुंचा तो बाइक वहां नहीं थी। इसी तरह सरायपाली थाना क्षेत्र के चण्डीभौना निवासी जगदानंद मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि पलसापाली मौहा टिकरा क्रेडा विभाग से सौर सुजला योजना के तहत 03 एचपी सोलर पम्प लगाया था। सुबह देखा कि सोलर पैनल कंट्रोलर (कीमती 30 हजार रुपए) वहां नहीं था। पुलिस ने दोनों ही मामले में अपराध दर्ज किया है।
