गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष सिंहदेव ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत 70 पौधों का रोपण

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

महासमुंद। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग-महासमुंद द्वारा गुरूवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव रहे। इस अवसर पर अतिथियों, गृह निर्माण मंडल के कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों ने अटल विहार योजनांतर्गत निर्मित कॉलोनी ई.डब्ल्यू.एस. परिसर हाउसिंग बोर्ड मचेवा में 6 प्रजातियों के 70 पौधों का रोपण किया। इनमें कल्पतरू, गुलमोहर, आंवला, सिंदूर, पुत्र जीवा व जामुन जैसे अलग-अलग किस्म के फलदार व छायादार पौधे शामिल हैं।
श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत हम पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से 20 हजार पौधरोपण का लक्ष्य लेकर पौधों का रोपण कर रहे हंै। इसी तरह महासमुंद में भी कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया है, इससे एक अच्छा वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि, पहले जो छत्तीसगढ़ में बिल्डिंगें बनी थीं, वह हाई रेस बिल्डिंग बनाई गयी थी, जो फ्लैट के रूप में थी। इसका चलन कम था, स्वतंत्र मकान तो बिक गए, लेकिन ऐसे करीब पौने 03 हजार मकान नहीं बिक पाए थे। अब हमारी सरकार द्वारा करीब 60 प्रतिशत मकानों का विक्रय किया जा चुका है, और हमने 04 महीने में लगभग 168 करोड़Þ का राजस्व प्राप्त किया है। जगह चयन को लेकर भी कुछ दिक्कतें हुई थी। शेष बचे 40 प्रतिशत मकानों को भी जल्द विक्रय किया जाएगा। इस अवसर पर अनुराग सिंहदेव ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड रिडेव्हलपमेंट प्लान के तहत, छत्तीसगढ़ में नई कार्य योजना लेकर आ रहा है। प्रदेशभर में 09 ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट महासमुंद जिले का नाम भी शामिल है। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नवीन मार्कंडेय, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, सतपाल सिंह पाली, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, आनंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गृह निर्माण मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में कालोनीवासी मौजूद रहे ।