बेमचा उपक्षेत्र से निर्विरोध महिला प्रतिनिधि बनीं हुलसी
महासमुंद। ग्राम बेमचा के मां आदिशक्ति खल्लारी प्रांगण में बुधवार को चंद्रनाहू क्षत्रिय कुर्मी समाज के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बेमचा उपक्षेत्र से महिला प्रतिनिधि पद के लिए हुलसी जितेंद्र चंद्राकर निर्विरोध चुनीं गई। सर्वसम्मति से उन्हें यह नया दायित्व सौंपा गया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर हुलसी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगी। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बेमचा उपक्षेत्र चन्द्रनाहू समाज में अध्यक्ष देवदत्त चंद्राकर, सचिव हेमेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, न्याय समिति सदस्य प्रहलाद चंद्राकर, शिक्षण समिति सदस्य कुणाल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष दुष्यंत चंद्राकर, संगठन मंत्री राधेश्याम चंद्राकर, महिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, युवा अध्यक्ष प्रतीक चंद्राकर , महिला प्रतिनिधि विजयलक्ष्मी चंद्राकर चुने गए।
