अभाविप बागबाहरा इकाई की कार्यकारिणी गठित

महासमुंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबाहरा इकाई नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति, विभाग संयोजक अभिषेक पांडे, जिला संयोजक ललित कुमार साहू की उपस्थिति रही। सत्र 2025-26 हेतु बागबाहरा इकाई के लिए मोहित तिवारी को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। मोहित तिवारी लगातार 4 वर्षों से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। नगर सह मंत्री अभिषेक देवांगन, डोगेश साहू, नगर महाविद्यालय प्रमुख नगर विक्रम आदित्य विद्यालय प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, प्रिंस चंद्राकर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख रूपेश देशकर, एसएफडी प्रमुख विनीत साहू, एस एफ एस प्रमुख आराध्य पांडेय, नगर खेलो भारत प्रमुख बनाए गए।