शहीद घनश्याम कन्नौजे को शाला परिवार ने दी श्रद्धांजलि

महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में विद्यालय के पूर्व छात्र शहीद घनश्याम कन्नौजे को शाला परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य करण सिंह सोरी ने बताया कि शहीद घनश्याम कन्नौजे थाना भद्रकाली जिला बीजापुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2011 में को वे शहीद हुए थे। विद्यालय के बच्चों को शहीद घनश्याम कन्नौजे की वीरगाथा का वाचन कर सुनाया गया। पश्चात विद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला कुजूर, कन्हैया लाल साहू, करुणा चंद्राकर, सीआर अग्रवाल, लता राजन, रागिनी चंद्राकर, टामेश्वरी साहू, अनुपमा मानिकपुरी, चित्रसेन साहू, संतराम साहू, श्रवण कुमार सिन्हा, रामप्रसाद मोहंती, रिचा पांडे, तारामती साहू, मनहरण लाल भट्ट, निधि गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, रेणुका चंद्राकर, सौरभसाहू, भानेद्र बिसेन, मनीषा ठाकुर, केशव कन्नौजे आदि उपस्थित थे।