शराब दुकान में 46 लाख से अधिक का गबन
महासमुंद। पटेवा शराब दुकान में 46 लाख रुपये से अधिक का गबन करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को एजेंसी कर्मचारी ऑडिट करने भट्टी पहुंचे तो देशी और अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर द्वय जुबैर सिद्दिकी और गोविंद ध्रुव द्वारा गबन किए जाने की जानकारी हुई। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई। आबकारी अधिकारी नितिन बैस और अन्य स्टाफ ने मामले की जांच की। बुधवार को जब जांच पूरी हुई तो 46 लाख 37 हजार गबन का करने का खुलासा हुआ। बता दें कि, इसके पहले भी प्रीमियम शराब दुकान से 30 लाख से भी ज्यादा का गबन किया गया था। जिसमें सुपरवाइजर के खिलाफ आबकारी विभाग ने सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कराया था।
