सरपंच पति को जान से मारने की धमकी

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम घोड़ारी में सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस को प्रार्थी व सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बंजारे ने बताया कि वह ग्राम पंचायत भवन घोड़ारी में बैठा था। इसी दौरान ग्राम घोड़ारी निवासी खेमराज जांगड़े वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पंचायत भवन के टेबल पटकने के साथ सरकारी दस्तावेजों की छीना झपटी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।