बाइक सवार दंपति बुलेट की ठोकर से घायल

महासमुंद। सरायपाली में बुलेट की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। सरायपाली पुलिस को ग्राम खपराखोल निवासी रामेश्वर पटेल ने बताया कि 18 अगस्त को दीदी और जीजा का सागर आटो पार्टस पाटसेंद्री सरायपाली के आगे दुर्घटना होने की सूचना मिली। सरायपाली के एक निजी अस्पताल में दीदी प्रेमिका पटेल एवं जीजा विद्याधर पटेल भर्ती थे। पूछने पर जीजा विद्याधर पटेल ने बताया कि चंद्रपुर से ग्राम खुटेरी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 8898 से जा रहे थे। ग्राम पाटसेंद्री के सागर आटो पार्टस के पहले सरायपाली की ओर से आ रही बुलेट बाइक क्रमांक सीजी 04 पीयू 1014 के चालक ने हमारी बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों को चोटें आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।