महानदी में तैरती मिली वृद्धा की लाश, हुई शिनाख्त
महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पारागांव पर बने महानदी पुल के नीचे नदी पर सोमवार सुबह मिली एक महिला की तैरती हुई लाश की शिनाख्त हो गई है। बता दें कि सोमवार सुबह महानदी पुल से एक महिला द्वारा छलांग लगाने की सूचना पर आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तलाशी के दौरान गोताखोरों को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर किसी अन्य महिला की लाश तैरती मिली। पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर (78) पत्नी स्व. बाबूलाल चंद्राकर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थीं।
