शिक्षक ने कराया बच्चों को न्योता भोज

महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में मंगलवार को शिक्षक पोखन लाल चंद्राकार ने न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती शीला चंद्राकर, शिक्षकगण अजय बंजारे, कमलेश पटेल, लक्ष्मी साहू उपस्थित रहे। शासन का भी उद्देश्य है कि बच्चों को जन्मदिन या शुभ अवसर पर कोई भी व्यक्ति, प्रतिनिधि, पालक , शिक्षक, बच्चों के विकास के लिये पौष्टिक, स्वास्थवर्धक खाना मिल सके।