खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

महासमुंद। बसना वनपरिक्षेत्र के ग्राम बंसुला के एक खेत में आज सुबह तेंदुआ देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन अमला व पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को आसपास के इलाके में नहीं जाने की हिदायत दे रही है। वनमण्डलाधिकारी ने तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी, उपवनमण्डलाधिकारी के साथ एसडीएम, टीआई मौके पर मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रण किया जा रहा है। वह इलाका बाहरी होने के कारण वन्य प्राणी देखे जाते हैं।