शहर के बीच टैंकर की चपेट में आने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौत

काम से घर लौट रहे थे, बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था ने ली फिर एक की जान
महासमुंद। बीच शहर नेशनल हाईवे 353 में आज सुबह एक टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 72 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। टैंकर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है।
शहर के बीच से गुजरी तुमगांव ओवर ब्रिज के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नयापारा वार्ड नंबर 7 निवासी स्कूटी सवार मारुति राव (72) दिव्यांग सब्जी मंडी में थोक सब्जी मंडी काम करता था। सुबह करीब साढ़े 7 काम समाप्त कर अपने तीन पहिया स्कूटी सीजी 06 जीबी 9576 से घर नयापारा जाने के लिए निकला था। जैसे ही नेशनल हाईवे 353 पर स्कूटी पहुंचा था कि बागबाहरा की ओर से आ रहे टैंकर टीएन 56 के 5799 की चपेट में आ जाने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह होने के कारण मार्केट से सब्जी खरीदने निकले नागरिकों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ कर इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। तब तक सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। और क्रैन के जरिए सड़क से टैंकर को जब्त कर कोतवाली ले गए। और चालक को हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि, नेशनल हाईवे से तुमगांव ओवर ब्रिज के टर्न करना भारी वाहनों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों को तुमगांव ओवर ब्रिज पार करना हो तो दो से तीन बार वाहनों को आगे पीछे करना पड़ता है और तब कही जाकर ओवर ब्रिज पार करते हैं। तब वहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सुरक्षा के लिए वहां कोई भी व्यवस्था नहीं रहता, जिससे ओवर ब्रिज से शहर की ओर जाने वाले तेज रफ़्तार वाहनों को नियंत्रित किया जा सके।