ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में 23 को रक्तदान शिविर

महासमुंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्थानीय सेवा केंद्र उपकार भवन नयापारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति दीदी ने दी।