भूतेश्वर नाथ धाम मरोदा में फूड फेस्टिवल का आयोजन

गरियाबंद 19 अगस्त 2025/ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मरोदा के भूतेश्वर नाथ धाम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार बाजरा, शहद से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टॉल लगाया गया। भूतेश्वर नाथ धाम मरोदा में 13 स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधि संचालित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के आजीविका गतिविधि में सुधार हो रहा है। जिसमें बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह को लखपति बनाने में सहयोग होगी तथा उनकी ग़रीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण की और आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद सीईओ के.एस. नागेश, बीपीएम प्रफुल्ल देवांगन, दुर्गेश प्रसाद साहू क्षेत्रीय समन्वयक, सचिव, सरपंच, पंच, स्वसहायता समूह के दीदी उपस्थित थे।