महिला नगर सैनिक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
दंतेवाड़ा, 18 अगस्त 2024। कार्यालय जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी से प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार 2024-25 में होमगार्ड विभाग द्वारा 1715 महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिक (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि यह परीक्षा परिणाम आठ तारीख को घोषित किया गया है। उक्त महिला नगर सैनिक भर्ती परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट https://firenoc.cg.gov.in एवं https://www.cghgcd.gov.in पर अपलोड किया गया है। इस संबंध में अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
