ग्राम मूलेर में 20 को समाधान शिविर
दंतेवाड़ा, 18 अगस्त 2024। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विगत 15 मई को विकासखंड कुआकोंडा ग्राम मूलेर में औचक भ्रमण, निरीक्षण किया गया था। साथ ही वे यहां आयोजित समाधान शिविर में भी सम्मिलित हुए थे। इस क्रम में उक्त शिविर में प्राप्त आवेदन, विषयों के निराकरण की जानकारी से ग्रामीणजन को अवगत कराये जाने हेतु 20 तारीख को समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
