खेत से पंपों की चोरी
महासमुंद। ग्राम चोरभट्टी के खेत में बने मकानों का ताला तोड़कर सामानों की चोरी पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरोरा निवासी ओंकार प्रसाद का ग्राम चोरभट्ठी में खेत है। जिसे सोरिद के सोमेश चंद्राकर को खरीफ फसल के लिये रेग में देखरेख करने दिया गया है। उस खेत में बने पंप हाउस के कमरे से 14-15 अगस्त की रात किसी ने हुक एवं ताले को कटर से काटकर दो कंप्लीट पंप सेट 03 हॉर्स पावर और एक मोटर सबमर्सिबल कुल 3 नग चोरी कर ली। चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।
