ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट

महासमुंद। लहरौद में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मारपीट के मामले में पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। राजासेवैया खुर्द निवासी सुनीता आहूजा (58 ) ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को वह गैलोरी ब्यूटी पार्लर लहरौद में काम कर रही थी। इसी दौरान हरप्रीत कौर के फुल बॉडी मसाज का बिल 8 हजार रुपए हुआ। उसके पास पैसा नहीं था तो उसने पति जसविंदर सिंग को फोन कर पैसा लेकर आने कहा। इस पर उनका पति पैसा लेकर नहीं आया। हरप्रीत कौर को उसने कहा कि तुम घर चले जाओ और ऑनलाईन पेमेंट कर देना। लेकिन पार्लर के बंद करते तक ऑनलाईन पेमेंट न करने तथा मोबाइल न उठाने पर वह रात करीब 8.30 बजे पूछते हुए महिला के घर राजासेवैया खुर्द गई और देखा कि जसविंदर सिंग पत्नी हरप्रीत कौर के साथ मारपीट कर रहा था और उसे देखकर गाली -गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की और घर के अंदर ले जाकर उसे अपनी पत्नी हरप्रीत कौर तथा छोटे बेटे को कमरे में बंद कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127(2) 296, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।