उपकार केंद्र में 23 को रक्तदान शिविर

महासमुंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को प्रात: 9 से शाम, 5 बजे तक स्थानीय सेवा केंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड तुमगांव रोड में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति दीदी ने दी।