एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

महासमुंद। शासन द्वारा मांगें पूरी नहीं किए जाने से नाराज एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने कहा कि सरकार की बेरुखी और अड़ियल रवैये से आक्रोशित होकर इस बार कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक सरकार की ओर से हमारी 10 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे अब 18 अगस्त से प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक कर्मचारी कामबंद, कलमबंद हड़ताल करेंगे। इस बार संघ ने विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई समेत सभी आपातकालीन सेवाओं को भी बंद रखने का कठोर निर्णय लिया है।