स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए तुषार
महासमुंद । भाजपा व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ग्राम लाफिन खुर्द , परसठी, बरोंडा बाजार की शालाओं में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। इस अवसर पर लाफिन खुर्द सरपंच जानकी साहू, उपसरपंच शिव निषाद, बरोंडा बजार सरपंच लेखराज साहू, उपसरपंच विजय साहू, संत राम साहू, सचिन गायकवाड़, प्रेम साहू और अत्यधिक संख्या में अतिथिगण व ग्रामीण जन स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
