आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीयन 16 तक

बलरामपुर, 13 अगस्त 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रामानुजगंज के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संचालित व्यवसायों-कोपा एवं मैकेनिक डीजल में प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन के लिये पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया 13 से 16 अगस्त तक होना है। प्रवेश के लिये इच्छुक आवेदक 16 तक वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिये गये हैं। किसी भी प्रकार की समस्या व अधिक जानकारी के लिये आवेदक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रामानुजगंज के कार्यालय या मोबाईल नंबर 9981538972 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े