हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत निकाली गई रैली

बालोद, 12 अगस्त 2025। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर तिरंगा रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर पंचायत पलारी में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रैली में शामिल लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया। तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।