प्राकृतिक आपदा, पीड़ितों को 20 लाख की आर्थिक सहायता
कोण्डागांव, 13 अगस्त 2025। कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 5 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम धनोरा निवासी अजाराम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी इतवारिन बाई को, फरसगांव तहसील के ग्राम बानगांव निवासी सुमित्रा यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति फूलसिंह यादव को, फरसगांव तहसील के ग्राम भण्डारसिवनी निवासी घस्सूराम मण्डावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी पंचबती मण्डावी को, केशकाल तहसील ग्राम सुरडोंगर निवासी गन्नूराम उसेण्डी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी पार्वती उसेण्डी, पुत्र राहुल पुत्री कोमल, मोनिका, साक्षी को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम कुलझर निवासी सुलो की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पति सुकमन, पुत्र गागरू, सन्तोराम पुत्री झुनकी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
