विधायक किरण देव करेंगे ध्वजारोहण
दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2025। जिला मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में 15 तारीख को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक किरण देव द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया जायेगा। इस मौके पर पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
