स्वतंत्रता दिवस के पूर्व, स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

बलरामपुर, 13 अगस्त 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व 14 तारीख को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7 बजे कलेक्टर निवास (पुराना बस स्टैण्ड) से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल मैदान में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के समस्त विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण शामिल होगें। साथ ही विभिन्न स्तरों पर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।