जिले में सामान्य औसत से 133.4 प्रतिशत अधिक वर्षा

छुरा में सर्वाधिक 1797.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
अमलीपदर में सबसे कम 1003.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
गरियाबंद, 28 सितंबर 2026/ जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य औसत की तुलना में 133.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 01 जून से 28 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 1462.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के औसत वर्षा के आधार पर जिले की संभावित औसत वर्षा 1096.4 मिलीमीटर है। जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि तहसीलवार आंकड़ों 01 जून से 28 सितंबर तक छुरा तहसील में अब तक सर्वाधिक 1797.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह मैनपुर में 1698.1 मिमी, फिंगेश्वर में 1596.5 मिमी, राजिम में 1576.7 मिमी, गरियाबंद में 1483.0 मिमी, देवभोग में 1085.5 मिमी तथा सबसे कम वर्षा अमलीपदर में 1003.4 मिमी दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.