अवैध निर्माण के विरोध में मोर्चा ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

महासमुंद। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों ने करणी कृपा पाॅवर प्लांट के विरोध में बुधवार को पटेवा में मशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश किसान नेता लालाराम वर्मा, किसान नेता बृजबिहारी साहू शामिल हुए। किसान, महिला किसान बाजारपारा दुर्गा मंच से स्कूलपारा, बस्तीपारा, बस स्टैंड, थानापारा, बांधापारा, हाईवे, सिनोधा मार्ग होते हुए बाजारपारा दुर्गा मंच में रैली का समापन किया गया। मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने महाराष्ट्र के 800 किसान जो आत्महत्या किए हैं और देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान नेता लालाराम वर्मा ने बताया कि मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट, स्पंज आयरन प्लांट, पाॅवर प्लांट, फेरो एलायंस, सड़े गले टायरों से आइल निर्माण प्रारंभ किया है। इस मौके पर कन्हैया पटेल, हेतराम ध्रुव, धनेश्वर निषाद, देवराज साहू, अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, कुमार बरिहा, लीलाधर पटेल, जीवन बरिहा, धर्मेंद्र यादव, ठाकुरराम यदु, श्याम उपस्थित रहे।