खरीफ सीजन में किसानों को मिलेगी राहत

उर्वरक नियंत्रण कक्ष की स्थापना, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
मोहला 14 जुलाई 2025। वर्तमान खरीफ मौसम में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक कीमत वसूलने, तस्करी तथा अमानक उर्वरकों के विक्रय जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष उर्वरक संबंधी शिकायतों, गोपनीय सूचनाओं एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करेगा साथ ही राज्य एवं भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के पालन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। जिले में स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें नियंत्रण कक्ष प्रभारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी आर.केे. पिस्दे, मो. 94060-73451, इसी प्रकार नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी कृषि विकास अधिकारी जीतेन्द्र कुमार नेताम, मो. 62649-04886, नियंत्रण कक्ष सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद कुमार निर्मल मो. 94079-03903 तथा नियंत्रण कक्ष सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.के. दामले मो. 75877-42177 को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार किसानों की सुविधा हेतु भारत सरकार के उर्वरक विभाग द्वारा जारी शिकायत दूरभाष नंबर 011-23074407 को सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाएगा। जिससे किसान अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें। यह पहल खरीफ सीजन में पारदर्शी और सशक्त उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करने एवं किसानों को लाभान्वित करने हेतु किया गया है।