राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए मुस्कान चयनित
महासमुंद 25 जून 2025। भारतीय सॉफ्ट टेनिस संघ द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर बालक/बालिका सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का 24 से 2 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम शामिल होगी। जिले की मुस्कान निषाद का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ है। मुस्कान सेजेस हिंदी मीडियम स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा है, जो वन विद्यालय टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षक अंजनी साहू के मार्गदर्शन में नियमित रूप से सॉफ्ट टेनिस खेल का अभ्यास करती हैं।
