भारतीय टीम के क्वालीफाई करने पर कलेक्टर ने जताया हर्ष, दिव्या को दी बधाई

महासमुंद 25 जून 2025। अंडर 16 एशियन चैंपियनशिप क्वालीफायर 12 से 15 तक आयोजित था, जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीप से लगातार मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता एव फीबा अंडर 16 वुमैन एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 14 से 20 सितम्बर तक मलेशिया में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिव्या के मालदीप में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए भारतीय टीम के क्वालिफाई करने पर हर्ष जताया।