तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
महासमुंद 25 जून 2025। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम सोरमसिंघी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों के शव को तालाब से बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा। मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा पहली में पढ़ने वाला द्रोण निषाद (7) और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाला दुष्यंत निषाद (6 ) दोनों चचेरे भाई मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद शाम करीब चार बजे तालाब गए और दोनों ने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि हाल ही में तालाब में गहरीकरण हुआ था। जिस स्थान पर दोनों मासूमों ने छलांग लगाई ठीक वहीं जेसीबी से खुदाई की वजह से बड़ा गड्ढा था। दोनों इस 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे और वापस नहीं निकल पाए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। छलांग लगाने के बाद उनके साथ गए कुछ और बच्चों ने उनके घर पहुंचकर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
